Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

लोस चुनाव 2024: कांग्रेस और आप ने किया गठबंधन का ऐलान, दिल्ली में कांग्रेस तीन सीटों पर लड़ेगी

कांग्रेस और आप के बीच आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने की।

24 Feb 2024

लोस चुनाव 2024: कांग्रेस और आप ने किया गठबंधन का ऐलान, दिल्ली में कांग्रेस तीन सीटों पर लड़ेगी

नई दिल्ली। काफी जद्दोजहद के बाद आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस पार्टी के बीच लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर अंतिम निर्णय हो गया। दोनों पार्टियों ने पांच राज्यों दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और गोवा में लोक सभा चुनाव लड़ने को फैसला किया है। चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। गोवा में कांग्रेस दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

कांग्रेस और आप के बीच आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने की। कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने सीट शेयरिंग को लेकर औपचारिक घोषणा करते कहा कि दिल्ली (7 सीटों) में कांग्रेस 3 और आप 4 पर चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि गुजरात (26 सीटों) में कांग्रेस 24 और आप 2 (भरूच और भावनगर में) पर चुनाव लड़ेगी। हरियाणा (10 सीट) में कांग्रेस 9 और आप 1 (कुरुक्षेत्र) पर चुनाव लड़ेगी। मुकुल वासनिक ने कहा कि आप और कांग्रेस उन सभी जगहों पर एक साथ प्रचार करेंगे जहां दोनों पार्टियों के उम्मीदवार और भारतीय गठबंधन के अन्य दलों के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगें।

लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच सीट बंटवारे पर दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस उत्तर पूर्व, चांदनी चौक और उत्तर पश्चिम सीट पर चुनाव लड़ेगी। नई दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और पूर्वी दिल्ली में आप चुनाव लड़ेगी। उधर, आप के सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस और आप स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगी। असम में बातचीत का रास्ता अभी भी खुला है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News